इटावा औरैया, जनवरी 2 -- दो दिवसीय जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता बालक व बालिका वर्ग में आयोजित हुई। जिसमें 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन पूर्व सभासद हरीशंकर चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग में हैंडबाल क्लब इटावा विजेता बनी जबकि कांधनी टीम उपविजेता रही। वहीं बालिका वर्ग में हैंडबाल क्लब इटावा विजेता व कृपालपुर उपविजेता रही। इसी के साथ माध्यमिक जूनियर बालक वर्ग में हैंडबाल क्लब विजेता व कांधनी टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में कांधनी टीम विजेता एवं हैंडबाल क्लब उपविजेता रही। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका अजयपाल सिंह यादव एवं अमित यादव ने निभाई।समापन पर वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य शांतिस्वरूप पाठक, विशन चन्द्र अग्रवाल, रविन्द्र दुबे, सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने विजेता व उपविजेता टीम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.