इटावा औरैया, दिसम्बर 2 -- समाजवादी पार्टी ने 2027 के चुनाव के मद्देनजर कमर कस ली है। समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव ने वरिष्ठ सपा नेत्री सुमन गुप्ता को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के साथ ही प्रदेश महिला सभा में सचिव के पद पर नामित किया है। समाजवादी पार्टी महिला जिलाध्यक्ष सीमा यादव एवं अन्य महिलाओं ने सोमवार को सुमन गुप्ता का उनके आवास पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। सुमन गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को जोड़ने का काम वे पूरी शिद्दत के साथ करेंगी और समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है उसको बखूबी निभाया जाएगा। माल्यार्पण कर स्वागत करने वालों में कल्पना गुप्ता, श्वेता गुप्ता, अनुष्का गुप्ता व सपा महिला सभा की जिला कोषाध्यक्ष प्रमुख रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.