इटावा औरैया, मई 31 -- सपा कार्यालय पर राजमाता अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती के मौके पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर पुष्प माला पहनाकर जयंती मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि सांसद जितेंद्र दोहरे मौजूद रहे। सांसद ने कहा राजमाता अहिल्याबाई होलकर अपने कुशल प्रशासन और न्याय प्रिय शासन और सामाजिक सुधार के लिए जानी जाती थी, उन्होंने अपने राज्य में शिक्षा धर्म और संस्कृति के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर एक महान शासक थी। उन्होंने अपने शासनकाल में सुशासन न्याय और धर्म के लिए प्रसिद्धि भी प्राप्त की थी, आज हम लोगों को राजमाता जी के सिद्धांतों पर चलने की आवश्यकता है और उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। विचार गोष...