इटावा औरैया, जनवरी 2 -- बलरई मार्ग पर गांव राजपुर के पास बंबा की सफाई के बाद सड़क के तीव्र मोड़ पर रखी गई सिल्ट पर बाइक फिसलने से कोकावली गांव निवासी 29 वर्षीय अनिल पुत्र विजय बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, गांव नगला नारिया निलोई निवासी 28 वर्षीय गजेंद्र पुत्र गुरुप्रसाद नगला बरी के पास बाइक फिसलने से घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया, जहां से परिजन अपने साथ ले गए। गजेंद्र मऊ जिले में कांस्टेबल पद पर तैनात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...