इटावा औरैया, फरवरी 22 -- चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज की एनएसएस द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत तृतीय दिवस के अवसर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । इस अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई गई जो शिविर स्थल से प्रारंभ होकर वैदपुरा बाजार होते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंची जहां पुलिस स्टेशन वैदपुरा के स्टाफ ने सभी को जागरूक किया । छात्र छात्राओं ने हेलमेट और सीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाने हेतु सभी को प्रेरित किया । छात्र छात्राओं ने सड़क सुरक्षा नुक्कड़ नाटक का मंचन वैदपुरा चौराहे पर किया । इस अवसर पर वैदपुरा थाने के स्टाफ श्री कृष्ण पाल ने सभी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और साइबर सिक्योरिटी से संबंधित अपना उद्बोधन दिया और उन्होंने बताया कि किस प्रकार आपके साथ साइबर फ्रॉड होने पर आप पुलिस विभाग एवं साइबर पुलिस की मदद ले सकते है...