इटावा औरैया, अप्रैल 24 -- संदिग्ध हालात में खेत पर गए राशन डीलर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। चौबिया के ग्राम खेड़ा हेलू के रहने वाले 65 वर्षीय मेघनाथ पाल पिछले 25 साल से गांव के राशन डीलर थे। इकलौते बेटे सुधीर पाल ने बताया मंगलवार सुबह पिता खेतों पर फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गए थे। दोपहर दो बजे मवेशी चराने गए लोगों ने जब उन्हें खेत में पड़ा देखा तो इसकी सूचना परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में पिता को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के बाद डाॅक्टर ने मेघनाथ पाल को मृत घोषित कर दिया। राशन डीलर की पत्नी का 20 साल पहले देहवसान हो गया था। बेटे ने बताया कि पिता की मौत कैसे हुई है, इस बात की उन्हें जानकारी नहीं है। उन्हें श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.