इटावा औरैया, मई 16 -- नगला केहरी ढकपुरा गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव घर के बाहर बनी झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मायके वालों ने महिला को पीटकर हत्या करके फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। नगला केहरी ढकपुरा निवासी अवध सिंह की पत्नी प्रीति शुक्रवार सुबह घर से निकली थी। काफी देर तक घर न लौटने पर पति और परिजन तलाश में निकले, करीब एक घंटे बाद प्रीति का शव घर के बाहर पशुओं के चारे के लिए बनी झोपड़ी में फंदे से लटका मिलने पर परिजनों के होश उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की गहन जांच कर साक्ष्य इकट्ठा किए। प्रीति के पति अवध सिंह ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में उसकी शादी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.