इटावा औरैया, मई 12 -- ग्राम नगला बने में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का समापन सोमवार को धार्मिक श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान के साथ हुआ। समापन के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञ में पूर्णाहुति दी और समाज व राष्ट्र की मंगलकामना की। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव व राष्ट्रीय जय मां काली सेना के अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वृंदावन से पधारे कोकिल पुष्प जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा सुनने को भारी भीड़ उमड़ी थी। इस संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान का संयोजन श्री 1008 बाल योगी महंत विनोद दास महाराज के मार्गदर्शन में किया गया। ग्राम नगला बने में आयोजित यह सात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.