इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- कानपुर से वृंदावन जा रहे श्रद्धालुओं की कार नेशनल हाईवे पर के गांव मलाजनी के पास गुरुवार रात दो बजे गोवंश को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे और भतीजा घायल हो गया। कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र में गांव भागलपुर में रहने वाले 70 वर्षीय सुरेश सिंह यादव अपने बेटे गोपाल उर्फ महेंद्र व सूर्यपाल व भतीजे लवकुश के साथ कार में सवार होकर वृंदावन दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में उक्त स्थान पर हादसे के शिकार होकर सभी घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। सुरेश सिंह को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.