इटावा औरैया, जनवरी 15 -- मकर संक्रांति का पावन पर्व गुरुवार को श्रद्धाभाव के साथ परंपरागत ढंग से मनाया गया। त्यौहार के मौके पर सुबह से सूर्यदेव ने दर्शन दे दिए थे जिसके चलते लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं रही और जमकर दान पुण्य किया। इस मौके पर जगह जगह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं शहर में कई स्थानों खिचड़ी भोज व भंडारे आयोजित हुये। यमुना नदी में घाटों पर पानी ना होने के चलते सन्नाटा पसरा रहा। पौष शुक्ल प्रतिपदा को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसी के साथ ही मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस बार मकर संक्रांति पर सूर्य देव ने बुधवार की शाम 3 बजे के बाद मकर राशि में प्रवेश किया था और षटतिला एकादशी भी थी इसी कारण गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व को मनाया गया। खड़खड़िया गाड़ी की खूब हुयी खरीददारी संक्रांति त्यौहार पर मिट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.