इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- माता अंजनी के लाल वीर बजरंगबली का जन्मोत्सव शनिवार को श्रद्धाभाव के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। मंदिरों में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के पाठ आयोजित हुए वही फूल बंगले सजाकर भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया और छप्पन भोग भी लगाए गए। सुबह से रात तक हर तरफ संकट मोचन के जयघोष गुंजायमान होते रहे। प्रतिवर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के ठीक आठवें दिन उनके अनन्य भक्त वीर बजरंगबली का जन्मोत्सव श्रद्धालु मनाते हैं। जिले भर के हनुमान मंदिरों पर हर्षोल्लास के साथ भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। कई मंदिरों के बाहर भंडारे भी आयोजित किए गए जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सिद्ध पीठ पिलुआ हनुमान मंदिर सहित शहर के हनुमान मंदिरों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.