इटावा औरैया, अगस्त 4 -- रोडवेज कर्मचारी संघ इटावा क्षेत्र का चुनाव प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह भदौरिया चुनाव अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से शैलेन्द्र सिंह यादव क्षेत्रीय अध्यक्ष, पी के पाल क्षेत्रीय मंत्री, कपिल दुबे, अवनी मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह भदौरिया को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, अशोक सिंह भदौरिया को प्रांतीय प्रतिनिधि, मनोज सिंह राठौर को कार्यवाहक क्षेत्रीय अध्यक्ष, अनूप कटियार, अशोक कुमार को संयुक्त मंत्री पद पर निर्विरोध चुना गया। संघ के सभी डिपो से आये क्षेत्रीय मंत्री व अध्यक्ष नेता सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...