इटावा औरैया, मई 25 -- प्राथमिक विद्यालय भगवानपुरा अंग्रेजी माध्यम जसवंतनगर के शिक्षक संजीव कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर गुजरात की राजधानी गांधीनगर में पर्यावरण संरक्षण अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। अंतर्जनपदीय शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष संजीव कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य योग, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर गुजरात की राजधानी गांधीनगर में अर्ली बर्ड आईएएस एवं ज्ञान लाइव संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। पर्यावरण संरक्षण के साथ गरीब व असहाय लोगों की मदद के साथ संजीव कुमार ग्रामीण क्षेत्र में पौधरोपण को लेकर विशेष रूप से सक्रीय है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य डॉ. उमेश यादव, डॉ. सुनीता यादव, डॉ मनोज कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, दीप सिंह, सुरें...