इटावा औरैया, फरवरी 21 -- बेसिक शिक्षा विभाग में इन दिनों शिक्षकों के समायोजन का कार्य चल रहा है। इसे लेकर शिक्षकों में असंतोष है। शिक्षकों का कहना है कि इसमें पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है इसे लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया है। शनिवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने बेसिक शिक्षा विभाग में समायोजन प्रक्रिया में पारदर्शिता व शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के नियमों का पालन न करने पर रोष जाहिर किया है। ज्ञापन में आरोप लगाया है कि कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों व अधिक बच्चे और कम अध्यापक वाले विद्यालयों की कोई सूची प्रकाशित नहीं की और न ही काउन्सलिंग कराई गई । जिससे कनिष्ठ को पास और वरिष्ठ को दूर के विद्यालय में समायोजित कर दिया गया। 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों को भी मानवीय संवेदनाओ के आधार पर नही बक्शा गया। व्यायाम शिक्षकों को उनके विकास खंड ...