इटावा औरैया, फरवरी 24 -- कटेखेड़ा गांव में शादी समारोह के दौरान खाना खाते समय कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में मामा और फूफा पक्ष आमने-सामने आ गए। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिरोजाबाद कोतवाली के नगला करन निवासी रासी उर्फ अंकिता पत्नी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह 19 फरवरी को अपने भाई गौतम के साथ मामा सोवरन सिंह के यहां शादी में शामिल होने आई थी। रात में भोजन के दौरान भाई गौतम से कहासुनी हो गई। आरोप है कि मामा के बेटे अनिल व शिवकुमार व उनके साले सन्नी और पंकज ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे, उसके पिता, भाई व बच्चों के साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। उपनिरीक्षक शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.