इटावा औरैया, नवम्बर 11 -- बेटियों की शादी के कार्ड बांटने निकले पिता की मनकापुरा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की सूचना जैसे ही घर पहुंची कोहराम मच गया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा वाहन की तलाश में जुट गई है। बढ़पुरा क्षेत्र के भगवानदासपुरा गांव में रहने वाले 42 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र राम प्रताप सिंह जाटव दिल्ली में सिलाई का काम करता था। दो बेटियां नेहा और ज्योति की शादी आवारी गांव के भारत सिंह के दो बेटों विक्की और विकास के साथ 25 नवंबर को तय थी। 21 नवंबर को लग्न की रस्म प्रस्तावित थी। बारात आने वाली थी और उसी को लेकर घर में लगातार तैयारियां चल रही थीं। ताऊ के बेटे राजेश ने बताया विक्रम सिंह चार दिन पहले ही दिल्ली से घर लौटे थे। उन्होंने धनतेरस के दिन दहेज में देने के लिए एक नई बाइक भी खरीदी। सोमवार शाम दहेज में देने वाली बाइक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.