इटावा औरैया, अप्रैल 28 -- देशी विदेशी शराब की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।सीओ आयुषी सिंह ने जसवंतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह, उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार तथा नगर प्रभारी मनीष कुमार के साथ विभिन्न देशी विदेशी शराब के ठेकों और मॉडल शॉप्स पर औचक निरीक्षण किया। लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर तथा बोतलों पर लगे बारकोड को स्कैन कर जांच की। इस दौरान कैंटीनों की भी गहनता से चेकिंग की गई तथा शराब के सैंपल एकत्र किए गए। विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि निर्धारित मात्रा से अधिक शराब न बेची जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.