इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- संकट मोचन हनुमान जी का जन्मोत्सव शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। भगवान के जन्म उत्सव को लेकर शहर के प्रमुख मंदिरों में शुक्रवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रही। कई मंदिरों में शुक्रवार से ही श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ भी शुरू हो गया। वही हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में फूल बंगला सजाने के साथ अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। चैत्र मास की पूर्णिमा को संकट मोचन हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। वैसे तो जिले में बुढ़वा मंगल का पर्व काफी भव्यता के साथ मनाया जाता है लेकिन अब हनुमान जन्मोत्सव भी उल्लास के साथ मनाया जाने लगा है। इस बार कई प्रमुख मंदिरों में भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित होगें। प्रधान डाकघर के सामने संकट मोचन हनुमान मंदिर पर दोपहर 12:00 बजे भगवान का प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा और छप्पन भोग भी ...