इटावा औरैया, मार्च 24 -- भरथना कोतवाली क्षेत्र में इटावा कन्नौज हाईवे पर सेंगर नदी पुल के पास कार सवार गारमेंट्स व्यापारी को बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। लूट में सफल न होने पर बदमाशों ने फायर भी किए, जिसमें व्यापारी बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। शनिवार रात साढ़े 11 बजे भरथना सराय के रहने वाले अमन सप्रा अपनी कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सेंगर नदी पुल के पास झिदुआ गांव के मोड़ पर पहुंचे, तभी कार सवार चार से पांच बदमाशों ने कार को रोक लिया। बदमाशों ने कार का दरवाजा खोलना चाहा, लेकिन लॉक होने की वजह से नहीं खुला। व्यापारी ने जैसे ही कार को भगाया तो बदमाशों ने पीछे से फायर कर दिया। व्यापारी के कार को भगाने की वजह से लूट का शिकार होने से बच गया। रविवार को पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं, शुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.