इटावा औरैया, फरवरी 2 -- इटावा, संवाददाता। दो फरबरी को वेटलैंड डे मनाया जाता है। इसे लेकर इटावा सफारी पार्क में कार्यक्रम का आयाेजन किया गया। वहां पहुंचे बच्चों को पौधों और पक्षियों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर सफारी में आयोजित कार्यक्रम में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला गौर, परसनी, घिरमई व छिपेटी के 75 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इन विद्यालयों के शिक्षक भी मौजूद रहे। सफारी में लगभग 2.5 किमी की नेचर वाक के दौरान विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों और पक्षियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सफारी पार्क के ओपन एयर थिएटर में एक गोष्ठी भी की गई जिसमे छात्र छात्राओं ने अपने विचार रखे। सफारी पार्क के उप निदेशक डॉ विनय कुमार सिंह और बायोलॉजिस्ट बीएन सिंह ने वेटलैंड दिवस, उसके महत्व और सरंक्षण के संबंध में जानकारी दी। सफारी पार्क के कर्मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.