इटावा औरैया, जून 15 -- उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के तत्वाधान में जागरुकता रैली निकाली गई और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया । कुलपति डा. पीके जैन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य के डॉक्टर और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए सभी आगे बढ़कर रक्तदान अवश्य करें।उन्होंने बताया कि अधिकतर लोग भ्रम में रहते हैं कि रक्तदान से कमजोरी आती है जबकि हकीकत है 24 से 48 घंटे के अंदर दोबारा खून बन जाता है। ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागध्यक्ष डा. आदित्य शिवहरे ने बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति 3 महीने में रक्तदान कर सकता है। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में डा.आईके शर्मा, डॉ.चंद्रवीर सिंह, डॉ. संदीप गुप्ता,डा.ॅ सोमेंद्र पाल, डा.ॅ श्वेता चौधरी, डा. ज्योति कला,डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.