इटावा औरैया, जनवरी 12 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में युवाओं को जागरूक व सशक्त बनाने हेतु दो विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में युवाओं को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, नशा निवारण, बाल संरक्षण वं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रेरित किया गया। पीएलवी ऋषभ पाठक के संयोजन में बलरई में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएलवी कु. नीरज के संयोजन में आयोजन किया गया। संबोधित करते हुए प्रेम कुमार शाक्य ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और भविष्य को सुरक्षित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...