इटावा औरैया, जनवरी 3 -- सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षित यातायात को लेकर यातायात के नियमों की जानकारी देने के लिए सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान विद्यालयों में भी चलेगा। इसके लिए प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। छात्र स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी नियम बताएंगे। शासन के निर्देश पर सड़क सुरक्षा अभियान 1 जनवरी से शुरू किया गया है। इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालय भी भागीदारी करेंगे। छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के माध्यम से लोगों को यातायात के नियम बताए जाएंगे। उनका पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।अभी 5 जनवरी तक विद्यालयों की छुट्टी है इसके बाद यह अभियान शुरू कर दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि इस अभियान को चलाएं। इस अभियान में छात्र-छात्राएं सड़क सुरक्षा के निय...