इटावा औरैया, सितम्बर 6 -- दस दिवसीय गणेश महोत्सव शनिवार को विघ्नहर्ता की विदाई के साथ संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान को नम आंखों के बीच विदाई देकर अगले वर्ष फिर आने की कामना की। शहर में कई स्थानों से शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने अपने-अपने गणपति को दतावली व इकदिल नहर के साथ यमुना में विसर्जित किया। हर तरफ गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के जय घोष गुंजायमान होते रहे। गणेश महोत्सव की शुरुआत 27 अगस्त से हुई थी। पहले दिन मंदिरों के साथ घरों व अन्य स्थानों पर गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। दस दिनों तक सुंदरकांड पाठ, देवी जागरण, छप्पन भोग व अन्य कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। अनंत चतुर्दशी पर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन हुआ। यात्राओं में भक्तों के द्वारा भक्ति गीतों की स्वर लहरियों पर झूमते हुए जमकर अभी गुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.