इटावा औरैया, जून 24 -- कचौरा घाट रोड पर कीरतपुर गांव के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मोपेड सवार युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कीरतपुर गांव के रहने वाले 30 वर्षीय जालिम सिंह उर्फ सोनू पुत्र हनीफ नट रविवार रात बाजार से अपने गांव लौट रहा था। तभी गांव के पास गंभीर रूप से घायल सोनू को लखेरे कुआं चौकी इंचार्ज निर्मल कुमार, कांस्टेबल अरविंद धीरेन व राहुल की मदद से एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉ. वीरेंद्र सिंह ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जालिम सिंह मोपेड से कॉस्मेटिक के सामान की फेरी लगाता था। मृतक की पत्नी राना, दो बेटे शोहिल, साहिल और बेटी महक का रो-रोकर बुरा हाल है। बलरई प्रभारी निरीक्षक दिवाकर सरोज ने बताया कि यह दुर्घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.