इटावा औरैया, अप्रैल 1 -- भतीजी के लिए लड़का देखकर घर लौट रहे बाइक सवार को नेशनल हाईवे पर कुड़रिया बंबा के पास तेज रफ्तार वाहन पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर मृतक के घर में कोहराम मच गया। औरैया के थाना अछल्दा क्षेत्र के गांव गांसीपुर में रहने वाले मृतक के बड़े भाई सुखवीर सिंह ने बताया कि 45 वर्षीय छोटा भाई हरविलास मंगलवार सुबह शहर में भतीजी के लिए लड़का देखकर घर वापस आ रहा था। उक्त स्थान पर उसकी बाइक में तेज रफ्तार वाहन पीछे से टक्कर मारकर भाग गया। हरविलास की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शादीशुदा एक बेटा व एक बेटी है। बड़े भाई सुखवीर सिंह बकेवर में अपनी गाड़ी की मरम्मत के लिए आए थे, भाई का फोन नहीं लगा, सूचना मिली कि एक्सीडेंट हो गया है, मौके पर पहुंचे बड़े भाई ने छोटे भाई की शिनाख्त की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.