इटावा औरैया, फरवरी 9 -- सोमवार को 28 वीं बटालियन पीएसी का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे आगरा रेंज के डीआईजी सत्येंद्र कुमार का जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर और परेड की सलामी देकर स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने परेड की बारीकी से समीक्षा की और अनुशासन व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आरटीसी में प्रशिक्षण ले रहे रंगरूटों से भी मुलाकात कर उन्हें प्रशिक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पीएसी जवानों ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए आंखों पर पट्टी बांधकर राइफल को खोलने और फिर से जोड़ने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर डीआईजी ने उनकी दक्षता और प्रशिक्षण की सराहना की। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास और अनुशासन ही जवानों को किसी भी चुनौती से निपटने के लिए सक्षम बनाता है। निरीक्षण के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.