इटावा औरैया, फरवरी 21 -- केके महाविद्यालय की दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह स्फूर्ति -2026 का समापन शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले स्टेडियम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अध्यक्ष प्रबंध समिति सत्येंद्र कुमार वर्मा, विशिष्ट अतिथि मंत्री प्रबंध समिति ओंकारनाथ वर्मा, प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय प्रो श्याम पाल सिंह, सदस्य प्रबंध समिति राजेश वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. महेन्द्र सिंह ने की। अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों व मैडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनायें दीं। छात्रों में ओवरआल चैंपियन का खिताब साहिल एवं ओवरआल छात्रा चैपियन का ख़िताब आरती परिहार ने जीता। प्रतियोगिताओं में 300 मीटर पुरुष दौड़ में प्रथम स्थान साहिल ने, द्वितीय स्थान कुलदीप कुमार व तृतीय स्था...