इटावा औरैया, दिसम्बर 13 -- विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में कुल मिलाकर 1 लाख 8 हजार 394 मामलों का निस्तारण किया गया। इसमें वैवाहिक वाद भी निपटाए गए। इस लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अजय कृष्ण व अतिरिक्त न्यायाधीश सुबोध ने 32 वैवाहिक प्रकरणों का निस्तारण किया और आठ जोड़ों की एक साथ विदाई कराई गई। इससे पूर्व जिला जज रजत सिंह जैन ने फीता काटकर लोक अदालत का शुभारंभ किया। इसमें बड़ी संख्या में मामलों का निस्तारण किया गया। इस लोक अदालत में बैंकों व अन्य विभागों से संबंधित प्री लिटिगेशन के 1 लाख 1 हजार 475 मामलों का निस्तारण किया गया और 28 करोड़ 73 लाख 39 हजार 365 रुपए वसूल किए गए। इस लोक अदालत में आए लोगों को बैंकों के ऋण में भुगतान के लिए भी छूट दी गई। इस लोक अदालत ...