इटावा औरैया, अगस्त 24 -- इटावा सफारी पार्क में रविवार की सुबह नेचर वॉक कराई गई। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों, डाक्टरों तथा समाज के अन्य वर्गों के लोगों ने भागीदारी की। इस नेचर वॉक के दौरान उन्हें पौधों तथा चिड़ियों की दर्जनों प्रजातियों के बारे में जानकारी दी गई और उनसे रूबरू भी कराया गया। रविवार की सुबह सफारी के डिप्टी डायरेक्टर डा. विनय सिंह, वन्य जीव विशेषज्ञ डा. राजीव चौहान के नेतृत्व में यह नेचर वाक कराया गया। इस नेचर वॉक में सफारी के बायोलॉजिस्ट बीएन सिंह ने पेड़, पौधों तथा चिड़ियों की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी दी और उनसे रूबरू भी कराया। इस नेचर वॉक के दौरान पौधों की 35, चिड़ियों की 17, कीटों की 11 और तितलियों की 8 प्रजातियों से लोगों को रूबरू कराया गया और उनके बारे में जानकारी भी दी गई। यह भी बताया गया कि यह किस स्थान पर पाए ...