इटावा औरैया, दिसम्बर 7 -- मेरा युवा भारत की ओर से ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियाेगिता कराई गई। ताखा ब्लाक की यह खेलकूद प्रतियोगिता एसएस मेमोरियल सुतियानी मोड़ में कराई गई। इसमे विभिन्न खेलों में युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यहां कराई गई लम्बी कूद में मनजीत को प्रथम स्थान मिला जबकि गौरव दूसरे नम्बर पर रहे। महिलाओं की लम्बी कूद में डौली विजेता रही और प्रिया दूसरे नम्बर पर रहीं। इसके साथ ही बालीबाल प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें सुतियानी मोड़ की टीम ने रमपुरा को 21-17 के अंतर से पराजित किया। दो सौ मीटर और चार सौ मीटर की दौड़ भी कराई गई। इससे पूर्व एसएस मेमाेरियल के प्राचार्य अतुल कुमार यादव ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उन्होने युवाओं से कहा कि वे खेलों में भी हिस्सेदारी करें इससे सेहत भी ठीक रहती ह...