इटावा औरैया, जनवरी 3 -- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उपायुक्त के निर्देशन में लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। शिवशंकर स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सावित्री देवी द्वारा कॉस्मेटिक जनरल स्टोर की शुरुआत की गई। यह इकाई समूह को प्राप्त सीआईएफ व सीसीएल धनराशि से स्थापित की गई जिससे समूह की महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर मिला। इसी क्रम में समूह से जुड़ी सदस्य राखी को पीएनबी प्रशिक्षण केंद्र तरकारा वाचा के माध्यम से ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण दिलाया गया प्रशिक्षण उपरांत राखी द्वारा स्वयं का ब्यूटी पार्लर खोलकर स्वरोज़गार की दिशा में मजबूत कदम। ब्लॉक मिशन मैनेजर प्रवीण कुमार सहित गीता देवी, राखी, शीला, अन्य समूह सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.