इटावा औरैया, जनवरी 6 -- यूपी रोडवेज एम्पलाइज यूनियन ने कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए क्रमिक अनशन की शुरुआत कर दी है। मंगलवार को रोडवेज बस स्टैंड पर क्षेत्रीय अध्यक्ष जगपाल सिंह यादव व क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश दुबे के नेतृत्व में कर्मचारियों ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की शुरुआत की। कर्मचारी नेता जगपाल सिंह यादव का कहना है कि जब से क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर कार्यवाहक सुनील कुमार नागर ने पदभार ग्रहण किया है तब से भ्रष्टाचार चरम पर है। पिछले दो महीने में क्षेत्रीय प्रबंधक ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद से 100 स्थानांतरण किए हैं। तमाम अनुशासनिक प्रकरणों का निस्तारण भी उन्होंने मन मुताबिक कर दिया। इसके अलावा सैफई डिपो में 9 लाख 42 हजार रुपए की लूट के प्रकरण का बिना दंड के निस्त...