इटावा औरैया, फरवरी 9 -- कस्बे की रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20 बी पर सोमवार की दोपहर एक वृद्धा रेलवे फाटक पार करने के दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर इंजन में फस गई। जिससे महिला की मौत हो गई। ट्रेन करीब 500 मीटर आगे जा कर रुक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। करीब साठ वर्षीय वृद्ध महिला रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही थी तभी कानपुर की जा रही सीमांचल एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। महिला का शव ट्रेन के इंजन में फंस गया। ट्रेन करीब आधा किलोमीटर दूर जाकर रुकी। जिसके बाद ट्रेन को पोल संख्या 1135/15 के पास रोककर महिला के शव को इंजन से निकालर करीब पच्चीस मिनट बाद दोपहर 12 बजकर 46 मिनट पर ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकी। इस दौरान पीछे से आ रही एक अन्य पैसेंजर ट्रेन को भरथना स्टेशन पर रोकना पड़ा। सूचना पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.