इटावा औरैया, मार्च 29 -- डीएफसीसी रेलवे ट्रैक पर बीते गुरुवार सुबह बलरई रेलवे स्टेशन से दो किमी पूर्वी ओर गांव नगला लक्षी के पास युवक का शव पाया गया था जिसकी पहचान नहीं हुई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई, सोशल मीडिया पर जानकारी दिए जाने से उसकी पहचान थाना क्षेत्र में गांव धरवार में रहने वाले साहब सिंह के 22 वर्षीय बेटे पवन कुमार के रूप में हुई। मृतक की शिनाख्त होने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जिनका रो रोकर हाल बेहाल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.