इटावा औरैया, जनवरी 31 -- रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार की देर रात एक कार बीच क्रॉसिंग पर फंस गई। बीच ट्रैक पर कार फसी देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। फाटक खुलते ही कार सवार मौके से भाग गए। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर रात करीब नौ बजे नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस कानपुर से चलकर नई दिल्ली की ओर जा रही थी। ट्रेन भरथना स्टेशन पहुंचने ही वाली थी तभी फाटक बंद होने के दौरान एक सवार ने कार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए जल्दबाजी में निकलने की कोशिश की। जिससे कार बीच रेलवे ट्रैक पर ही फंस गई और फाटक बंद हो गए। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्वर्ण शताब्दी को आता देख स्थानीय निवासियों के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में स्थानीय निवासियों की मदद से कार को एक ओर किया गया। जिससे ट्रेन सुरक्षित अपने गंतव्य की निकल सकी। ट्रेन के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.