इटावा औरैया, मई 23 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे ने प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत की है। 22 मई से 5 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और लोगों को जागरुक भी किया जाएगा। पहले दिन इटावा रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने हरित शपथ दिलाई गई। पखवाड़ा के दौरान पौधारोपण, प्लास्टिक प्रदूषण जागरूकता , सफाई अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान स्टेशन पर पोस्टर पंपलेट और डिजिटल माध्यम से स्टील और लंच बॉक्स के प्रयोग के लिए सभी को प्रोत्साहित किया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर पखवाड़ा का समापन होगा। इस मौके पर सीआईटी वाईके सक्सेना व वेदवती, सीनियर टेक्नीशियन राकेश मीना, एएनएचएम सुपरवाइजर कार्तिक, टीएनसी नेहा कुमारी सहित अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.