इटावा औरैया, फरवरी 22 -- कुदरकोट से चलकर विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई रूक्मिणी धाम चौरासी कोसी परिक्रमा के रविवार को इटावा आगमन पर नई गल्ला मंडी में व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में चल रहे सैकड़ों साधुओं को जलपान, फलाहार आदि कराकर विदाई दी। नवीन गल्ला मंडी पहुंचने व्यापार मंडल नई मंडी अध्यक्ष प्रदीप यादव आढ़ती की अगुवाई में तथा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित की मौजूदगी में मंडी के व्यापारियों ने साधु संतों की अगवानी की। ये यात्रा भगवान कृष्ण की पत्नी रूक्मिणी के जन्म स्थान कुन्दनपुर कुदरकोट बिधूना औरैया से 18 फरवरी को शुरू हुई थी। यात्रा का समापन 1 मार्च को 84 कोस की परिक्रमा करते हुए कुदरकोट में ही होगा। सैकड़ों साधुओं की इस यात्रा का नेतृत्व महंत छविराम दास, महंत शिवराज दास, महामंडलेश्वर घनश्याम दास त्यागी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.