इटावा औरैया, मार्च 5 -- बकेवर, संवाददाता बिजली विभाग के एक लाइनमैन के अपने ही विभाग के जूनियर इंजीनियर की मौजूदगी में रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। इसे लेकर बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। पूरे मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर मंगलवार की दोपहर बाद एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में तीन लोग दिखाई दे रहे हैं। एक युवक खड़ा है और दूसरा युवक पैसे दे रहा है जबकि तीसरा युवक पैसे लेकर गिन रहा है। पैसे देने वाला बिजली विभाग का ग्राहक और पैसे लेने वाला लाइनमेन बताया जा रहा है। जबकि तीसरा युवक विभाग का जेई बताया जा रहा है। वीडियो में आवाज साफ न होने से ये स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि पैसे कितने और किस काम के लिये मांगे गये थे। वीडियो वायरल होने के बाद विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.