इटावा औरैया, मार्च 30 -- चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू नवसंवत्सर के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने लखना नगर में पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया। पथ संचलन कार्यक्रम में क्षेत्र के स्वयंसेवकों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।संघ की पारंपरिक वेशभूषा में जुटे स्वयंसेवकों ने आरएसएस विभाग प्रचारक यशवीर और जिला कार्यवाह बिहारी, खंड प्रचारक योगेश, खंड कार्यवाह धीरज, खंड संघ चालक नरेंद्र बाबू के नेतृत्व में बैंड बाजों के साथ जब स्वयंसेवक नगर के मुख्य मार्ग पर निकले तो कदमताल और अनुशासन लोग देखते रहे। पथ संचलन के दौरान जगह जगह लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की और जल पान कराया। पथ संचलन बाइपास तिराहे से शुरू हुआ जो कि नगर में भ्रमण करते हुए चन्द्र शीला गेस्ट हाउस में आकर समाप्त हुई। इस मौके पर विभाग प्रचारक यशवीर ने कहा कि आज के दिन ब्रम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.