इटावा औरैया, फरवरी 2 -- अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल शाखा इटावा की बैठक शाखा के अध्यक्ष राकेश चंद्र पाठक की अध्यक्षता में हुई जिसमें 14 एवं 15 मार्च को वार्षिक उत्सव कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में शाखा के कोषाध्यक्ष राम मनोहर दीक्षित ने वर्ष भर में हुईं संकीर्तन यात्राओं एवं अन्य कार्यक्रमों की गतिविधियों को लेकर हुए आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। शाखा के मंत्री विष्णु नारायण शोरावाल ने बताया कि दो दिन और चार सत्रों में होने वाले इस वार्षिक उत्सव का शुभारम्भ सत्र 14 मार्च को प्रात: दस बजे से माया मैरिज होम में होगा। इसी दिन दूसरा सत्र सायंकाल माता काली वॉह मंदिर परिसर में होगा जिसमें मंडल से जुड़े बाहर से आए भजन गायक संगीतमय हरिनाम संकीर्तन प्रस्तुत करेंगे। 15 मार्च को प्रात: दस बजे से उत्सव का तीसरा सत्र शहर से करीब बारह...