इटावा औरैया, फरवरी 6 -- नौरंगाबाद चौकी इंचार्ज राजेश कुमार मौर्या को पदोन्नति मिलने पर उन्हें इंस्पेक्टर बना दिया गया है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधिकारियों और साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। पदोन्नति की जानकारी मिलते ही उनके परिचितों और सहकर्मियों में खुशी का माहौल रहा। शुक्रवार को एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने कार्यालय पर एसपी ग्रामीण श्रीशचंद और एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी के साथ औपचारिक रूप से राजेश कुमार मौर्या के कंधों पर इंस्पेक्टर के स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस दौरान मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.