इटावा औरैया, जनवरी 9 -- झांसी जिले के थाना बड़ागांव में तैनात रहे दरोगा बृजेश कुमार का गुरुवार को उनके पैतृक गांव मोहनपुरा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गांव के खेतों में अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस टीम ने उन्हें अंतिम सलामी दी। पूरे गांव की आंखें नम रहीं। झांसी से पुलिस टीम बुधवार की देर रात शव लेकर मोहनपुरा गांव पहुंची थी। गुरुवार को सुबह अंतिम संस्कार के दौरान प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी व हैवरा पुलिस चौकी इंचार्ज अंकित पटेल मौजूद रहे। पुलिस कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दिवंगत दरोगा को अंतिम विदाई दी। दरोगा बृजेश कुमार की मौत हार्ट अटैक से हुई है। वह झांसी के थाना बड़ागांव में तैनात थे। मंगलवार को तबीयत खराब होने पर उन्होंने झांसी मेडिकल कॉलेज में ले इलाज के लिए ले जाया गया। इसके बाद वह थाने लौट आए। बुधवार तड़के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.