इटावा औरैया, जनवरी 10 -- एसआईआर में मतदाता सूची के ड्राफ्ट के प्रकाशन के बाद यह सूची बीएलओ और राजनैतिक दलों को सौंप दी गई है। अब आयोग के निर्देश पर 11 जनवरी को सभी बीएलओ अपने अपने बूथों पर बैठेंगे और मतदाता सूची को पढ़कर भी सुनाएंगे। मतदाता बूथ पर जाकर सूची देख सकते हैं। इस संबंध में सहायक निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि 11 जनवरी काे बूथों पर मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। बूथों पर मतदाता सूची को पढ़कर भी सुनाया जाएगा। जो मतदाता एएसडीडी सूची में उनके नाम भी बताएं जाएंगे। नो मैपिंग वाले 1 लाख 37 हजार 500 मतदाताओं के घरों पर बीएलओ खुद नोटिस लेकर जाएंगे। वहीं उनके प्रपत्र भरवाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...