इटावा औरैया, दिसम्बर 21 -- रक्तदाता समूह ने रविवार को 167 निराश्रित स्कूली बच्चों को महोत्सव में झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा। बच्चों को महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों को देख बच्चे उत्साहित नजर आए। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह अध्यक्ष शरद तिवारी ने कहा कि बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। डा. स्नेहलता, विभा चतुर्वेदी, राजीव नरूका, पंकज भदौरिया, राजेश दुबे, धनंजय सिंह, बिमलेश तिवारी, कुलदीप गुप्ता, गोपाल शुक्ला, दीपक तोमर, एड. सतीश चंद्र, अर्पित चौहान, शरद तिवारी, सौरभ परिहार, शिवम राजपूत, कुलदीप गुप्ता, आदित्य प्रता...