इटावा औरैया, मई 4 -- गांव की युवती को बाइक पर बैठाकर छोड़ने पर युवक के साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसका सिर मुंडवाकर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का महौल बन गया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कटेखेड़ा गांव में रहने वाले सूर्या जाटव ने बताया शुक्रवार शाम चार बजे वह गांव की एक युवती को बाइक पर लेकर आ रहा था। गांव के बाहर पानी की टंकी के पास उसे उतारते ही गांव के ही तीन युवक शिवम, ब्रजमोहन और अजीत यादव वहां पहुंच गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों व बेल्ट से पीटा। आरोप है कि तीनों ने दलित जाति होने के कारण जबरन उसका सिर भी मुंडवा दिया और जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी होते ही दलित समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया युवक युवती की आपस मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.