इटावा औरैया, जनवरी 6 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मंगलवार को सन्त विवेकानन्द सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गयी। स्कूली वाहन ड्राइवर व कंडक्टर के साथ बच्चों को भी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गयी। सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक चरन सिंह ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने मन-मतिष्तक पर नियंत्रण रख कर वाहन का संचालन करें। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करते हुये सुरक्षित वाहन संचालन करने की अपील की एवं वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार के नशे आदि का सेवन न करें। सर्वप्रथम स्वयं यातायात के नियमों का पालन करें एवं दूसरे लोगों से भी कराये एवं वाहन चलाते समय चालक फोन पर बात न करें, जहाँ वाहन का स्टाॅप हो वहीं वाहन को रोकेे, ज्यादा स्पीड से वाहन न चलाये तथा स्कूली वाहन के रख-रखाव, संचाल...