इटावा औरैया, दिसम्बर 2 -- यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा कराए जाने के लिए जिले में 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा केंद्र ऑनलाइन यूपी बोर्ड की ओर से ही बनाए गए हैं। खास बात यह है कि इसमें निश्चित दूरी का कतई ध्यान नहीं रखा गया है। इसके कारण कई स्थानों पर परीक्षार्थियों को लंबी दूरी तय करके परीक्षा केंद्र तक पहुंचना पड़ेगा। एक विद्यालय का परीक्षा केंद्र तो ऐसे स्थान पर बीहड़ी क्षेत्र में बना दिया है कि छात्रों को यमुना और चंबल नदी पार करके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना पड़ेगा। परीक्षा केंद्रों की सूची में साेबरन सिंह इंटर कॉलेज चंद्रपुरा के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बीहड़ में स्थित शहरों के विद्यालय में बनाया गया है। यहां तक पहुंचने के लिए छात्र-छात्राओं को यमुना और चंबल नदी पार करनी पड़ेगी और करीब 30 किलोमीटर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.