इटावा औरैया, जनवरी 31 -- बढ़पुरा थाना क्षेत्र में यमुना पुल से नदी में छलांग लगाने वाली महिला का शव आठवें दिन बरामद हो गया। मृतका की पहचान उसके पिता कैलाश ने 24 वर्षीय हेमलता के रूप में की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हेमलता मध्य प्रदेश के भिंड जिले के थाना उमरी क्षेत्र के ग्राम कंडेलपुरा लहरौली की निवासी थी। वह पिछले कुछ महीनों से शहर कोतवाली क्षेत्र के करनपुरा मोहल्ले स्थित अपने मायके में रह रही थी। 24 जनवरी को वह बढ़पुरा क्षेत्र में इटावा-ग्वालियर हाईवे पर स्थित यमुना पुल पर पहुंची थी। उसी दिन उसके नदी में जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुल पर महिला की शाल और मोबाइल फोन मिलने से उसकी पहचान की पुष्टि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.