इटावा औरैया, जनवरी 31 -- डिभौली पुल के नीचे यमुना नदी के किनारे रेत पर एक युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार दोपहर यह शव मिलने की सूचना आग की तरह फैल गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। युवती की नाक से खून निकल रहा था और कुछ दूरी पर पड़ी शॉल पर भी खून के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक स्थिति को देखते हुए मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। यमुना नदी के किनारे सरसों की फसल की रखवाली कर रहे सोनू निषाद की नजर रेत पर पड़े शव पर पड़ी। शव देखकर वह घबरा गया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहले लवेदी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल चकरनगर क्षेत्र में होने के कारण चकरनगर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद दोपहर करीब डे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.